बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान विश्वविद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह 

भुसावर की मेधावी कीर्ति पांडेय को मिला स्वर्ण पदक

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

भुसावर:- राजस्थान विश्वविद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर जयपुर स्थित कन्वोकेशन सेन्टर ऑटोडोरियम में सम्पन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम उप राष्ट्रपति भारत सरकार श्री सी.पी. सुदर्शन थे समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल राजस्थान श्री हरीभाऊ बागडे ने की दीक्षांत समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 में आयोजित स्नातकोत्तर परिक्षा में मेधावी रहे छात्र-छात्राओ को स्वर्ण पदक एवं उपाधियों से सम्मानित किया गया इस 35 वें दीक्षांत समारोह में भुसावर की लाडली बेटी कीर्ति पांडेय को राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2024 आयोजित स्नातकोत्तर स्तर की होमसाईन्स परिक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर महामहिम उप राष्ट्रपति भारत एवं महामहिम राज्यपाल राजस्थान के करकमलों से संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक एवं मास्टर्स आफ होमसाईन्स की उपाधी से सम्मानित किया गया जो तहसील भुसावर एवं कस्बा भुसावर वासियों के लिये गौरवान्वित क्षण है, कीर्ति पांडेय भुसावर निवासी जम्बूद्वीप पदम श्री अलंकृत इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट एवं इंजी. श्रीमति हरीश पांडेय (दोनों सेवानिवृत्त राजस्थान अभियांत्रिकी सेवा जल संसाधन) की सुपुत्री हैं कीर्ति पांडेय से अपनी इस उपलब्धी के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मेरे माता पिता और गुरुजनों के साथ मेरे ससुराल पक्ष की ओर से एवं पति कृष्ण कान्त जैमन का इस उपलब्धी के लिये बहुत योगदान रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button