बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का निधन, विशेष सिक्के से दी गई श्रद्धांजलि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 24 अप्रैल 2026।
शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के निधन से पूरे बीकानेर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारिक, सामाजिक और आमजन के बीच गहरा दुख व्याप्त हो गया।
शिवरतन अग्रवाल न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में बीकाजी ग्रुप ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई और बीकानेर के नाम को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया।
इसी बीच, बीकानेर के प्रसिद्ध मुद्रा संग्रहकर्ता सुधीर लुणावत ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुधीर लुणावत ने शिवरतन अग्रवाल की स्मृति में एक विशेष स्मारक सिक्के की डिजाइन तैयार की है, जिसे उन्होंने अपनी भावनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया।
सुधीर लुणावत ने बताया कि वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय से औपचारिक अनुरोध करेंगे कि शिवरतन अग्रवाल के सम्मान में एक आधिकारिक स्मारक सिक्का जारी किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।
शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और आम नागरिकों ने भी शिवरतन अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को बीकानेर के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


