उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

संत निरंकारी मिशन के 54 सेवादारों ने किया रक्तदान

बस्ती में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। मानव एकता दिवस के शुभ अवसर पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच बस्ती द्वारा मानव सेवा और समाज कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 54 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन, ब्रांच बस्ती (पाण्डेय बाजार-डुमरियागंज रोड) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और व्यक्ति निरोगी रहता है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. खालिद रिजवान अहमद, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बस्ती ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

मिशन के मुखी लालमन चौधरी ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के अनुसार रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का आह्वान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर जिला मंडलीय चिकित्सालय, बस्ती में 36 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 34 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि कैली हॉस्पिटल में 26 पंजीकरण हुए, जिनमें 20 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सा टीम ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संत निरंकारी मिशन देश में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थाओं में से एक है और अब तक लाखों यूनिट रक्त एकत्र कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे चुका है।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सा टीम एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. ए.एन. त्रिगुण, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. नवीन सिंह,अर्जुन उपाध्याय, कीर्ति आनंद, अंजू सिंह, कामिनी सिंह, मोहम्मद इमरान, राजू राकेश, अभिषेक, संजय, संत निरंकारी महिला संचालक केतकी आर्य, क्षेत्रीय संचालक राजमन, सेवादार संचालक आज्ञाराम चौहान, कैली हॉस्पिटल के गोविंद शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में ललिता, शिवनाथ, प्रेम जी, अंपिता, परमानंद, शकुंतला देवी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, विशाल, अमरनाथ, गायत्री यादव, प्रेम प्रकाश, लाल जी सहित सेवा दल के अनेक भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button