बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉक्टर रामदयाल भाटी
बीकानेर, 23 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने गुरुवार को जिला रसद अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया।
जिला रसद अधिकारी कार्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा की और इन्हें त्वरित निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त उपखंड अधिकारियों को भी पेंडेंसी क्लियर करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने यहां विभिन्न कार्यों से आए लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने जिला रसद अधिकारी को परिवादियों की प्रत्येक जायज समस्या का नियमसम्मत और समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सहायक कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, दस्तावेजों के संधारण तथा ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा, सहायक कलेक्टर रणजीत बिजारणिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan

Subscribe to my channel


