उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों को मिला खेल किट

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 22 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद बस्ती में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के तहत खिलाड़ियों को उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, जिससे वे भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित खिलाड़ी खेल संघों के समन्वय से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती उपस्थित रहे, जिनका क्रीड़ाधिकारी द्वारा बुके एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायता मिलती है और वे प्रदेश व देश के लिए पदक विजेता बन सकें। साथ ही प्रशिक्षण शिविर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलकिट खेल उपकरण योजना के तहत खेल सामग्री वितरित की गई।

मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनीत, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो. समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार एवं निशा सहित कई खिलाड़ियों को जॉगिंग शूज, रनिंग स्पाइक, ट्रैक सूट, मोजे और टी-शर्ट/नेकर वितरित किए गए।

खेल किट पाकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ अभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय तथा कनिष्ठ सहायक कमलेन्द्र प्रताप चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button