डिजिटल जनगणना के लिए महापौर ने स्वयं की स्व-गणना – नागरिकों से की डिजिटल जनगणना में भागीदारी की अपील
Mayor conducts self-enumeration for digital census - Appeals to citizens to participate in digital census


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर । महापौर विकास शर्मा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए जनसामान्य से इस अभियान में डिजिटल माध्यम से जुड़ने का आह्वान किया है।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की जा रही है, जो पारदर्शिता, सटीकता और व्यापक जनभागीदारी को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इस पहल को डिजिटल युग में भारत का एक और मजबूत कदम बताया।

महापौर ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना की जा रही है। इसके अंतर्गत आवासीय स्थिति, नागरिक सुविधाओं और घरेलू विवरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की जा रही है।

इस बार सरकार ने स्व-गणना की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल प्रक्रिया सरल और त्रुटिरहित होगी, बल्कि सरकारी मशीनरी और आम जनता के समय की भी बचत होगी।

महापौर ने कहा कि जनगणना से प्राप्त डेटा राज्य और देश की भविष्य की नीतियों के निर्माण में आधारशिला का कार्य करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें और अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी आंकड़ों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। जनता की सहूलियत के लिए यह डिजिटल प्रक्रिया भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
Subscribe to my channel


