ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के बाहर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी गेट के सामने सड़क जाम कर जोरदार नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही चोपानकी, भिवाड़ी और टपूकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। पुलिस ने समझाइश के साथ हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को वहां से हटाया और मार्ग को सुचारू कराया।

एडिशनल एसपी अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, खुशखेड़ा थाना अधिकारी संजय मीणा एवं महिला थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार कंपनी मैनेजमेंट की सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया। कर्मचारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन में वृद्धि से जुड़ी हुई है।

घटना के बाद कर्मचारियों, कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के बीच वार्ता का दौर शुरू हुआ, जिसमें जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है। एहतियात के तौर पर भिवाड़ी, चोपानकी, टपूकड़ा और खुशखेड़ा क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बातचीत के माध्यम से ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button