ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान (नैनीताल) में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन ₹1 लाख प्राइज मनी प्रतियोगिता की जा रही है आयोजित
Men's Open ₹1 Lakh Prize Money Tournament is being organised by All India Tennis Association from 6th April to 10th April at Optimum Tennis Academy, Chunakhan (Nainital).

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
नैनीताल…ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान (नैनीताल) में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा मेंस ओपन ₹1 लाख प्राइज मनी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

8 अप्रैल को वर्षा के कारण मैच बाधित रहे।
9 अप्रैल को एकल एवं युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गए।

एकल वर्ग (क्वार्टर फाइनल):
वंश बिष्ट ने सजल केसरवानी को 6-2, 6-3 से,
चंद्रिल सूद ने चंद्र सिद्धार्थ को 6-4, 7-5 से,
वंश नांदल ने लक्षित सूद को 6-2, 7-5 से,
सार्थक गुलाटी ने अर्णव हर्ष को 6-2, 6-2 से पराजित किया।

एकल सेमीफाइनल:
वंश बिष्ट (दिल्ली) ने चंद्रिल सूद (उत्तर प्रदेश) को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 7-6 (17-15) से हराया,
जबकि वंश नांदल (हरियाणा) ने सार्थक गुलाटी (पंजाब) को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
युगल वर्ग:
क्वार्टर फाइनल में मोक्षक रेड्डी व चंद्र सिद्धार्थ (तमिलनाडु) ने पिंगल चौधरी (हरियाणा) व राहुल यादव (पंजाब) को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अन्य मुकाबले में सजल केसरवानी (उत्तर प्रदेश) व वंश नांदल (हरियाणा) ने अमनदीप सिंह (दिल्ली) व सूर्यदीप राणा (उत्तराखंड) को 6-3, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में यह टूर्नामेंट प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसके सफल संचालन में डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल का भी पूर्ण सहयोग रहता है।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डी.एस. रावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय बी.एस. रावत की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह एवं उपस्थिति देखने योग्य रही।
पराजित खिलाड़ियों को राउंड के अनुसार पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
दिनांक 10 अप्रैल को एकल एवं युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
Subscribe to my channel


