बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
संगठन बढ़ाओ-संगठन बचाओ अभियान सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने ब्लॉक वाईज समन्वयक नियुक्त किये

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 04.04.2026
‘‘संगठन बढ़ाओ-संगठन बचाओ’’ अभियान के तहत दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह अभियान प्रदेशभर में मजबूती से चलाया जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसके विरोध में ब्लॉक, मण्डल एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी ब्लॉक समन्वयक अपने प्रभार क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल कांग्रेस कमेटीयों की बैठक लेकर अभियान के तहत ग्राम पंचायत वार्ड व मण्डल स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन तथा प्रभात फेरी इत्यादि कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करेंगें। इन्हीं कार्यक्रमों के साथ ही ग्राम पंचायत व वार्ड कांग्रेस कमेटीयों के अध्यक्ष हेतू नाम चयनित कर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगें।
जिला कांग्रेस कमेटी देहात बीकानेर द्वारा राज. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 2126 दिनांक 01.04.2026 की अनुपालना में तिथि-वार कार्यक्रमों के सफल संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों का समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियाँ जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की स्वीकृति से की गई हैं। नियुक्त समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित कर सभी गतिविधियों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगें।

Subscribe to my channel


