देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राजस्थान भाजपा संगठन में सैन समाज की उपेक्षा का आरोप, प्रतिनिधित्व की उठी मांग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 राजस्थान में मदन राठौड़ के नेतृत्व में हाल ही में भाजपा के मुख्य संगठन और महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब सामाजिक संतुलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सैन समाज की ओर से पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधित्व की मांग की गई है।

सैन समाज की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि प्रदेश की लगभग हर विधानसभा क्षेत्र में इस समाज के हजारों मतदाता हैं, जो लंबे समय से भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे हैं और चुनावों में शत-प्रतिशत समर्थन देते आए हैं। इसके बावजूद नई घोषित कार्यकारिणियों में सैन समाज को उचित स्थान नहीं दिया गया, जिससे समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है।

पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि समाज की अनदेखी इसी तरह जारी रही तो भविष्य में मतदान के विषय पर पुनर्विचार किया जा सकता है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अन्य समाजों की तरह उनकी ताकत और भागीदारी को भी राजनीतिक मंच पर मान्यता मिलनी चाहिए।

महिला मोर्चा से जुड़ी समाज की पदाधिकारी ब्रजबाला सेन ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सैन समाज को मुख्य संगठन और महिला मोर्चा दोनों में पदाधिकारी बनाए जाने चाहिए, ताकि समाज का भाजपा पर विश्वास बना रहे।

सैन समाज के नेताओं ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि जल्द से जल्द संगठन में संतुलन बनाते हुए उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, जिससे पार्टी और समाज के बीच संबंध मजबूत बने रहें।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button