बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गर्मी में राहत प्रदान करने को लेकर संस्थान ने योजनाएं की प्रारम्भ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान वर्ष भर मौसम के अनुसार अपने सेवा कार्य करती है इसी क्रम में संस्थान द्वारा गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने को लेकर योजनाओं का पोस्टर विमोचन करके प्रारम्भ किया गया।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि विगत सर्दी में संस्थान द्वारा गर्म कपड़े, कंबल व तिरपाल वितरण कार्यक्रम को समाप्त कर अब गर्मी में पक्षीयों के लिए परिंडे वितरण करना, अस्थायी प्याऊ लगाना, आवश्यकता पड़ने पर गर्मी राहत शिविर लगाना व पशुओं के पानी पिने के लिए सीमेंट की खेलिया लगाकर कई सेवा के कार्य किए जाएंगे यह सभी सेवाएं निशुल्क व नियमित जारी रहेगी।
दवे ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा जरूरतमंद को निशुल्क राशन सामग्री का वितरण करने के साथ उपरोक्त सभी सेवाएं नियमित की जा रही है तो सभी से आग्रह है कि असहाय व जरूरतमंद लोगो की सुचना संस्थान के सदस्यों को दे ताकि हमारी सेवाएं प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच सके।
कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आंनद मेहता ने कहा कि विगत दिनों संस्थान द्वारा राम नवमी व महावीर जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत कर शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगो के लिए मुखवाश व नास्ते व शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान प्रत्येक जरूरतमंद का सहारा बनकर कार्य करती है संस्थान के साथ लोगो का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।
आनंद दवे ने कहा कि अप्रेल में निशुल्क राशन सामग्री का वितरण 7 अप्रेल तक किया जाएगा।
इस अवसर पर सरंक्षक गौतम चौपड़ा,उपाध्यक्ष विमल मालवीय,विपिन दवे,दिलीप गुप्ता, मिडिया प्रभारी नवनीत भाटीया सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


