उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में ‘एक दिन की जिलाधिकारी’ बनी छात्रा सिफा खान, मिशन शक्ति 5.2 के तहत हुआ प्रेरणादायक आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 02 अप्रैल 2026 (सू.वि.) — कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.2 अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम की खास बात रही “एक दिन की जिलाधिकारी” पहल, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती की मेधावी छात्रा सिफा खान को एक दिन के लिए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सिफा खान ने हाल ही में हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए प्रशासन ने उन्हें यह विशेष अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं सरस्वती बालिका विद्यालय, रामबाग की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। छात्राओं ने कैरियर मार्गदर्शन, सेल्फ डिफेंस, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल पूछे, जिनका जिलाधिकारी द्वारा विस्तार से और संतोषजनक जवाब दिया गया।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है।

इस अवसर पर विद्यालयों की शिक्षिकाएं, प्रधानाचार्य, प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी वीना सिंह, अशोक सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, सपना सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button