बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हनुमान जयंती पर रोटरी क्लब बालोतरा की सेवा पहल, जिला चिकित्सालय में बेंचें स्थापित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए नाहटा जिला चिकित्सालय, बालोतरा में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु पत्थर की बेंचें स्थापित की गईं। इस सेवा कार्य के माध्यम से अस्पताल आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय परिसर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 बेंच दवा वितरण केंद्र के पास तथा 1 बेंच रोगी जांच केंद्र (लेबोरेट्री) के बाहर स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अक्सर मरीजों और उनके परिजनों को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिल पाती, ऐसे में यह पहल उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं एवं दूर-दराज से आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार की बेंचें स्थापित की जाती रही हैं। इसी क्रम में रोटेरियन शांतिलाल हुंडिया (मनोहर डाइंग) के सहयोग से गणेश कॉलोनी में भी एक पत्थर की बेंच स्थापित की गई, जिससे स्थानीय निवासियों को बैठने की सुविधा उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमओ डॉ. संदीप देवात उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में इस प्रकार की सुविधाएं मरीजों के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं और इससे उनकी परेशानी काफी हद तक कम होती है। रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने भी क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर आगामी अध्यक्ष एवं सचिव हितेंद्र छाजेड़, अध्यक्ष 2027-28 महावीर गोलेछा, महेंद्र चौपड़ा, विमल मालवीय, सुरेश नेता, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गौतम जीनगर, नर्सिंग प्रभारी मदनेश जी एवं कलेक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य में सहयोग करते हुए रोटरी क्लब की पहल को सराहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के समाजोपयोगी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button