बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

प्रतिभा का सम्मान: संधान ने 96.17% अंक हासिल कर क्षेत्र में किया टॉप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल। स्थानीय नवकार विद्या मंदिर में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र संधान (पुत्र श्री गजेंद्र जी वैष्णव) को सम्मानित किया गया। संधान ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित परीक्षा में 96.17% अंक प्राप्त कर नगरपालिका जसोल क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में ओसवाल समाज अध्यक्ष अशोक जी ढेलड़ीया, नवकार शिक्षण समिति के अध्यक्ष उषभराज जी तातेड़, सचिव महेंद्र जी भुताणी, कोषाध्यक्ष शांतिलाल जी भंसाली सहित विजेंद्र जी मेहता, डुंगरचंद जी सालेचा, अशोक जी भंसाली और श्याम जी खंडेलवाल ने छात्र को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर संधान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उषभराज जी तातेड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के बाद रुकना नहीं चाहिए, बल्कि निरंतर लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। उन्होंने मेहनत और विनम्रता को सफलता की कुंजी बताया।

वहीं डुंगरचंद जी सालेचा ने कहा कि सफलता के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। संधान के पिता गजेंद्र जी वैष्णव ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण कोठारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र संधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण सिंह रजोत, विक्रम सिंह, माणकचंद, खुशवंत सिंह, दिग्विजय सिंह, विक्रम सोलंकी, विशाल सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश सिंह द्वारा किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button