बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान: नाकोड़ा में 4-5 अप्रैल को होगा महावीर इंटरनेशनल का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा 4 और 5 अप्रैल को नाकोड़ा स्थित राज रिसोर्ट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और देश-विदेश से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है।
सम्मेलन समन्वयक वीर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पूर्व मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस प्रकाश टाटीया द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल विशेष सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्रीमती रूमा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं लोकप्रिय गायक पीयूष पंवार और शैली जैन विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। साथ ही राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अपेक्स महासचिव वीर सोहनलाल वैद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन के नेतृत्व में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में नेतृत्व प्रशिक्षण, एमआईएफ सम्मान, गवर्निंग काउंसिल की बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय केंद्रों से करीब 450 पदाधिकारी भाग लेंगे।
सम्मेलन सह-समन्वयक वीर पारसमल भंडारी एवं वीर कैलाश गर्ग ने बताया कि राज रिसोर्ट क्लब नाकोड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुडिया, सचिव अशोक व्यास और जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
वहीं वीर महावीर बोकडिया, पूर्व अध्यक्ष जवरीलाल मेहता और धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि इस बड़े सम्मेलन के साथ ही 5 अप्रैल को महावीर सेवा सदन में शाम 4 बजे विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

Subscribe to my channel


