उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में आईजीआरएस समीक्षा बैठक: समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 02 अप्रैल 2026 (सू.वि.)

कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (IGRS) की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित एवं प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है, इसलिए प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के बाद फीडबैक अवश्य लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।

बैठक के दौरान उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतें किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की निगरानी करें और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र कुमार, एडीआईओएस उदयभान वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर उपेन्द्र यादव, एसीएमओ डॉ. अजय चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, एलडीएम आर.एन. मौर्य, एआरटीओ माला बाजपेयी, डीएसओ विमल शुक्ला, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button