उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 22 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना पलिया की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान, एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, अपराधों से बचाव के उपायों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं को गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के तरीके, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने महिला हिंसा एवं अन्य समस्याओं के निवारण के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस प्रशासन का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button