खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता पर रीया यादव का हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा क्षेत्र के गांव ईशरोदा की होनहार छात्रा रीया यादव ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राजस्थान गौसेवा समिति के जिला अध्यक्ष देशपाल यादव द्वारा रीया यादव को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशपाल यादव ने कहा कि रीया यादव की सफलता पूरे गांव, परिवार और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रीया ने यह उपलब्धि बिना किसी अतिरिक्त कोचिंग के, अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है। रीया यादव शुरू से ही अपनी कक्षा की प्रतिभाशाली छात्राओं में शामिल रही है और उसने अपनी लगन व मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामवासियों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव, सत्येंद्र यादव, उदय यादव, मिंटु यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


