उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0: महिला शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं व छात्राओं को किया जागरूक

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 22 मार्च 2026।

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना धौरहरा की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में यह अभियान आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष धौरहरा के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, प्रमुख कानूनों तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और महिला हिंसा व अन्य समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे वे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने में सक्षम बन सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button