खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भव्य आयोजन: 26 मार्च को तिजारा में होगा चतुर्थ सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। सैनी समाज के तत्वावधान में चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन 26 मार्च 2026, गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर एमपी जैन मैरिज होम, भर्तृहरि गुंबद के पास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सैनी समाज के प्रधान कृष्ण कुमार सैनी के निर्देशन में संपन्न होगा।
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 15 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा: आयोजन के तहत प्रातः 8:15 बजे बारात निकासी होगी। इसके पश्चात प्रातः 10:15 बजे वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रातः 11:15 बजे प्रतिभोज एवं अतिथि सम्मान कार्यक्रम होगा। दोपहर 1:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार तथा शाम 4:15 बजे विदाई समारोह संपन्न होगा। कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम सैनी एडवोकेट एवं भाजपा नेता हनुमान प्रसाद सैनी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर संरक्षक कैप्टन श्योनारायण सैनी (पूर्व अध्यक्ष, विवाह समिति), सैनी सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, मंच संचालक उग्रसेन सैनी, प्रचार मंत्री फूल सिंह सैनी, सचिव सोमदत्त सैनी, उप कोषाध्यक्ष धन सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष भीम सिंह सैनी, विवाह समिति सचिव नवल सैनी, सदस्य मुकेश सैनी, रामू टेलर, जयपाल सैनी, लालाराम सैनी, बंसी सैनी, जंगली सैनी, उप प्रधान हीरालाल सैनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

Subscribe to my channel


