खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा की शाही ईदगाह पर अदा हुई ईद की नमाज
दो भाइयों ने गले मिलकर दी ईद की बधाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा कस्बे में ईद उल-फित्र का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बिलासपुर रोड स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज मौलाना अब्दुल सलाम ने अदा कराई ईदगाह पर सैकड़ों लोग शामिल हुए।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में शांति,भाईचारे और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। ईदगाह परिसर में सुबह से ही उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ईद के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खा ने नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को और मौके मौजूद रहे प्रशासन को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा बागवाली मस्जिद पर खीर का प्रसाद वितरण किया गया और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया तथा कहा कि आज ईद के मौके पर असली संदेश प्रेम और सौहार्द के रूप में नजर आया प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान सघन जांच की व्यवस्था रही। डीएसपी शिवराज व एसएचओ अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और निगरानी करते नजर आए ईद के मौके पर सालिम हुसैन, एडवोकेट सहरु दीन, अजहर शाह, निजी सचिव तसलीम खान, पूर्व अकरम सरपंच, कारी सहीद अहमद, जीत खान, उमरदीन, मास्टर खुर्शीद, आदि लोग मौजूद थेl

Subscribe to my channel


