उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

हिंदी नव वर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत, बच्चों ने दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी। हिंदी नव वर्ष के शुभ अवसर पर जनपद में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। नव वर्ष के आगमन पर हर ओर उत्साह और नई उम्मीदों की झलक दिखाई दी।

इसी क्रम में डॉ. ख्याति गर्ग (पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी) से सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दी। बच्चों की मासूम शुभकामनाओं से माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक टीका लगाकर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नव वर्ष को लेकर अपनी खुशियां जाहिर कीं।

नए साल के साथ लोगों ने नई उम्मीदों और खुशियों की शुरुआत की कामना की। जगह-जगह धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button