खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नवसंवत्सर पर विद्यार्थियों का संकल्प: गौसंरक्षण के लिए बढ़ेंगे आगे, गौसेवा का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। नवसंवत्सर के पावन अवसर पर क्षेत्र स्थित श्री मौनी बाबा गौशाला, सूरजमुखी में प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्यालय जोडिया के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गौवंश को गुड़ खिलाकर ‘गौ सम्मान आह्वान’ अभियान का समर्थन किया और गौसेवा का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में गौसेवा के प्रति विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। राजस्थान गौसेवा समिति के जिला अध्यक्ष देशपाल यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह संकल्प भविष्य में गौवंश संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। कार्यक्रम का समापन गौसेवा एवं समाज हित के कार्यों में निरंतर सहयोग देने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर गौशाला महंत सुंदरदास महाराज, अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, बने सिंह भिदुड़ी, जस्सू महाराज, यशपाल आचार्य, मंजीत यादव, शिरीष कुमार, संदीप कुमार, राकेश, नवजीत यादव, सुमनलता यादव, सीमा यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


