उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, प्रगति तेज करने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 19 मार्च 2026 (सू.वि.)
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड (विकास) एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित परियोजनाओं की स्थिति जानी गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डीएफओ डॉ. शिरीन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, एलडीएम आर.एन. मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


