अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश रख किया नगर भ्रमण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर, 19 मार्च। राजस्थान पुजारी महासंघ के तत्वावधान में गुरुवार को शहर में भव्य एवं विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और धार्मिक वातावरण के बीच निकली इस यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा प्रातः 11:30 बजे मंदिर परिसर से रवाना हुई। यात्रा मुंशी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, बजाजा बाजार, होप सर्कस, घंटाघर और पंसारी बाजार से होते हुए राजर्षि अभय समाज रंगमंच पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित, उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी—मोनू शर्मा, योगानंद शर्मा, विवेक गुरु, योगेश शर्मा, महेश चंद शर्मा एवं अन्य सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहे। अभय समाज रंगमंच पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही वृंदावन से पधारे संत शिरोमणि कमल नारायण महाराज का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ज्योति शर्मा (आयरन लेडी) एवं राजस्थान सरकार से सम्मानित अभय समाज के वरिष्ठ कलाकार अमृत खत्री का भी अभिनंदन किया गया।
अंत में संत कमलनयन महाराज के आशीर्वचनों एवं भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


