बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में श्री विश्वकर्मा सुथार समाज समूह विवाह समिति की द्विवार्षिक आमसभा, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 15 मार्च 2026।
श्री विश्वकर्मा सुथार समाज समूह विवाह समिति बीकानेर की द्विवार्षिक आमसभा एवं चुनाव रविवार को महर्षि पतंजलि योग भवन, जवाहर नगर राम मंदिर पार्क में समिति के अध्यक्ष श्री नवरतन धामू की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। बैठक में समाज व समिति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
आमसभा के दौरान समिति के मंत्री श्री शिव प्रकाश डोयल ने अपने पिछले कार्यकाल में समाज और समिति के हित में किए गए कार्यों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के सामने रखी। वहीं समिति के कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिया ने समिति की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डाला।
बैठक में सभी सदस्यों ने प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली “सूत्रधार सरिता” पुस्तक की छपाई, कर्मावती एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के आयोजन तथा देव उठनी ग्यारस के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर चर्चा की। साथ ही इन कार्यक्रमों में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
आमसभा के दूसरे सत्र में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर श्री नवरत्न धामू, मंत्री पद पर श्री श्याम सुंदर बरड़वा तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री छगनलाल छडिया को निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर श्री कन्हैया लाल बरड़वा, श्री जय लाल भद्रेचा, लक्ष्मण राम डाढाला, विजय कुमार बरड़वा, देवकिशन गेपाल, जगदीश माकड़, शिवानी नागल, वीरेंद्र करल, श्री किशन मांडण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी श्री शिव कुमार छड़ियां ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button