ब्रेकिंग न्यूज़मंदसौरमध्य प्रदेश
पीली खाने में दबी महिलाएं ग्रामीणों की तत्परता और जेसीबी की सहायता से बची जान

संवाददाता दशरथ माली
मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक घटना घटी जिसमें एक महिला पीली मिट्टी खोदते समय मिट्टी के ढेर में दब गई। अंतरी बाई (35 वर्ष), श्यामलाल मैहर, दक्षा पूजन के लिए मिट्टी निकलते समय अचानक टीला खिसक गया।
घटना के समय उनके साथ मौजूद अन्य महिला को कोई चोट नहीं आई। साथी महिला के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई व जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी हटाई और महिला को बाहर निकाला।
बचाव के बाद अंतरी बाई को गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, महिला होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से महिला की जान बचाई जा सकी।

Subscribe to my channel


