देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तेरापन्थ महिला मंडल जसोल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 

प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन  विभिन्न महिलाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल :- अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल व तेरापन्थ महिला मंडल जसोल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में “गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान व प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन में हुआ।

कोमल चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बालोतरा नगर परिषद पूर्व चेयरमैन सुमित्रा देवी जैन, इनरव्हील क्लब बालोतरा अध्यक्ष पवित्रा डागा, महावीर इंटरनेशनल जॉन चेयरमैन प्रमिला सालेचा, विवेकानंद स्टूडेंट व वेलफेयर प्रभारी आरती मंत्री, जीतो महिला विंग रिंकल भंसाली, महावीर इंटरनेशनल वेरा केंद्र बालोतरा निवर्तमान अध्यक्ष व पूर्व पार्षद चन्दा बालड़, अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल की विशेष आमंत्रित सदस्य सारिका बागरेचा सहित पदाधिकारी के आतिथ्य में मौजूद थे। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष ममता मेहता ने कहा कि आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर मे यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओ को समर्पित है। आज का दिन आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। बात अगर भारत देश की करें तो यहां की स्त्रियों मे सम्भावनाये है, और वे तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही है। जिसमे भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है।

मंत्री जयश्री सालेचा ने कहा कि आधुनिक दौर में महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पौषण और परिवर्तन की असीम शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक ।महिला घर की दहलीज से बाहर आकार खुद की कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं , महिला सशक्तिकरण की पर्यायवाची और पूरक है।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण अध्यक्ष ममता मेहता ने प्रस्तुत किया। मंत्री जयश्री सालेचा ने मंडल द्वारा की जा रही गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सरंक्षक पुष्पा देवी बुरड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस वर्ष का “प्रेरणा सम्मान” श्रीमती मोहिनी देवी संखलेचा व अणसी देवी ढ़ेलडिया को दिया गया। बाकी सभी अतिथियों को भी सम्मान पत्र, साहित्य व दुप्पटा द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही भिक्षु ज्ञानशाला से दिव्यांश ढ़ेलडिया, आर्यन संखलेचा, आरव कांकरिया, यशी संखलेचा, रुचिका बाफना, अनु देवासी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी, बाबूलाल बोकड़िया, माणकचन्द संखलेचा, कान्तिलाल ढ़ेलडिया, प्रवीण भंसाली, तरुण भंसाली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कोमल चौपड़ा ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button