देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
असाडा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ व प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
असाडा:
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और तेरापंथ महिला मंडल असाडा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ एवं प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के साथ सशक्त व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करना रहा।
मंडल मंत्री ममता आनन्द भंसाली ने बताया कि महिलाओं की भूमिका केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज और परिवार की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू कार्यों को भी समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हिना बलाडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं गीतिका कांता बलाड और रुचिका बलाड ने गीतिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पोनी देवी भंसाली, अंनसी बाफना, तुलसी भंसाली, अनिता सिंघवी, देवी छाजेड़, मंजू बाफना, मंजू सकलेचा और पुष्पा सकलेचा शामिल रहीं।
वहीं गृहिणी वर्ग में कमला सकलेचा और निर्मला दर्जी को शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय तेरापंथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सारिका बागेचा, मीना ओस्तवाल, बालोतरा की पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी ने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा एनजीओ से आईं संगीता भारी और शांति देवी देवासी ने भी अपने अनुभव साझा किए। महावीर इंटरनेशनल से उपाध्यक्ष संगीता भंसाली, कोषाध्यक्ष प्रियंका बलाड और सचिव प्रियंका गहलोत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल असाडा के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही। कन्या मंडल संयोजिका मुस्कान और अंजू राजपुरोहित सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के प्रयोजक परिवार में जवाहर लाल, मुकेश कुमार, विनोद कुमार और विवेक कुमार भंसाली (असाडा/इचलकरंजी) शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन और अंत में आभार व्यक्त मंडल मंत्री ममता भंसाली ने किया।

Subscribe to my channel


