बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा के जितेंद्र प्रजापत ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाई 287वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बालोतरा निवासी जितेंद्र प्रजापत, पुत्र मोतीलाल परमार, ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा–2025 में 287वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
जितेंद्र प्रजापत की सफलता की खबर मिलते ही समाज के लोगों और परिचितों ने उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। उनकी मेहनत और लगन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
इस अवसर पर पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने जितेंद्र प्रजापत के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र प्रजापत की यह उपलब्धि पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेंद्र प्रजापत भविष्य में देश और समाज की सेवा करते हुए अपने क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जितेंद्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


