बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत समिति जसोल ने कलेक्टर सुशील कुमार यादव को भेंट किया अणुव्रत कैलेंडर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल (बालोतरा), 05 मार्च 2026

जसोल। अणुव्रत समिति जसोल द्वारा नववर्ष 2026 के अवसर पर नैतिकता, सद्भावना और व्यसन मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अणुव्रत कैलेंडर वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार 05 मार्च 2026 को समिति के पदाधिकारियों ने बालोतरा जिला कलेक्टर श्री सुशील कुमार यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अणुव्रत दुपट्टा ओढ़ाकर अणुव्रत कैलेंडर 2026 भेंट किया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने कलेक्टर को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में देशभर में चलाए जा रहे नैतिकता, सद्भावना और नशा मुक्ति से जुड़े सामाजिक अभियानों की जानकारी दी। कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने अणुव्रत आंदोलन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वयं राजसमंद में रह चुके हैं और अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के कार्यों से परिचित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन करने का भी अवसर मिला है।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों से कहा कि जब भी अणुव्रत का कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो तो उन्हें अवश्य अवगत कराया जाए, ताकि वे भी उसमें सहभागी बन सकें। साथ ही उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और नशा मुक्ति अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा और मंत्री सफरूखान ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि समिति अणुव्रत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button