बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सोमनाथ महादेव मंदिर में पानी टांका बनकर तैयार, मदन जी चोपड़ा का मंदिर सेवा संस्थान ने किया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
स्थानीय क्षेत्र के प्राचीन सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में लंबे समय से पानी स्टोरेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, गौ माता और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा था। मंदिर ट्रस्टी और वार्ड के लोगों के निवेदन पर समाजसेवी मदन जी चोपड़ा के सहयोग से अब मंदिर परिसर में पानी का टांका बनकर तैयार हो गया है।
मंदिर परिसर में हर रोज गौ माता के लिए पानी की कुंडी भरी जाती है, वहीं हजारों कबूतरों के लिए लगभग 200 पानी के कुंड प्रतिदिन पानी से भरे जाते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की प्याऊ की भी व्यवस्था की गई है। पानी टांका बनने से अब पानी की आपूर्ति में बड़ी राहत मिलेगी।
इस पुण्य कार्य के लिए श्री सोमनाथ महादेव मंदिर सेवा संस्थान ने मदन जी चोपड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की उम्मीद जताई। मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 200 पौधे भी लगाए गए हैं, जिनके लिए बूंद-बूंद पानी की सिंचाई की व्यवस्था की गई है।
मंदिर सेवा संस्थान ने कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धार्मिक और जनसेवा के कार्य संभव हो पाते हैं और आने वाले समय में भी मंदिर परिसर में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

Subscribe to my channel


