एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति की होली को लेकर हाई लेवल ऑनलाइन समीक्षा — जनपद पुलिस एक्शन मोड में, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश,संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, 07 दिवसीय कच्ची शराब विरोधी अभियान,महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व हुड़दंगियों पर जीरो टॉलरेंस नीति
SSP Udham Singh Nagar Ajay Ganpati conducted a high-level online review of Holi celebrations. District police are in action mode, strict action will be taken against those who disturb the peace. Detailed guidelines were issued to all officers via video conferencing, including flag marches in sensitive areas, a seven-day campaign against illicit liquor, women's safety, social media monitoring, and a zero-tolerance policy against rioters.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर …वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं निरीक्षक एलआईयू के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
➡️ *एसएसपी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व की आड़ में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।*

🔷 *संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस*
➡️ जनपद के चिन्हित संवेदनशील स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त बढ़ाने तथा फ्लैग मार्च आयोजित करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया।

🔷 *कच्ची शराब के विरुद्ध विशेष अभियान*
➡️ अवैध कच्ची शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जनपद में 07 दिवस का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
🔷 *पीस कमेटी बैठकें — सामाजिक समन्वय पर जोर*
➡️ पूर्व वर्षों में होली के दौरान उत्पन्न हुई समस्याओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थाना/कोतवाली क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। गणमान्य नागरिकों, धार्मिक प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

🔷 *रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित*
➡️ रात्रि 10 बजे के पश्चात डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में भड़काऊ अथवा अशोभनीय गीतों के प्रसारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी। उल्लंघन पाए जाने पर उपकरण जब्ती एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔷 *सत्यापन अभियान एवं बॉर्डर चेकिंग जारी*
➡️ मुख्यालय स्तर से संचालित असामाजिक तत्वों, बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्धों के विरुद्ध सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔷 *एल्कोमीटर चेकिंग व यातायात व्यवस्था सुदृढ़*
➡️ होली पर्व के दौरान एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
🔷 *“ऑपरेशन क्लीन स्वीप” रहेगा प्रभावी*
➡️ जनपद में संचालित “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” को और अधिक प्रभावी बनाते हुए हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों एवं हुड़दंगियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
🔷 *महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*
➡️ होली के दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, जबरन रंग लगाने, छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्पलाइन एवं पुलिस टीमों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया।
🔷 *हुड़दंगियों, मारपीट व शांति भंग करने वालों पर सख्ती*
➡️ शराब पीकर हुड़दंग करने, लड़ाई-झगड़ा करने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित प्रभारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
🔷 *बड़े आयोजनों में सुरक्षा के विशेष प्रबंध*
➡️ जनपद में आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों एवं बड़े आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
🔷 *वीडियोग्राफी टीम एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग*
➡️ प्रत्येक थाना क्षेत्र में वीडियोग्राफी टीम नियुक्त की जाएगी जो होली उत्सव के दौरान रिकॉर्डिंग करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों पर सतत निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🔷 *कंट्रोल रूम द्वारा सतत निगरानी*
➡️ होलिका दहन के समय प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर कंट्रोल रूम द्वारा सूचना संकलित की जाएगी। संपूर्ण जनपद में 24×7 अलर्ट मोड में ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🛑 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने दोहराया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद पुलिस पूर्ण तत्परता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
Subscribe to my channel


