LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर की घटना के विरोध में झालावाड़ में ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

झालावाड़ (राजस्थान): 24 फरवरी को बीकानेर जिले के रणजीतपुरा क्षेत्र में बालिका के साथ हुई कथित घटना के विरोध में राष्ट्रीय नाई महासभा झालावाड़ एवं भारतीय सेन समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने जिला कलेक्टर झालावाड़ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सेन (जिला अध्यक्ष), मोहनलाल सेन (प्रदेश उपाध्यक्ष), भूपेंद्र सेन, योगेंद्र राठौर, सत्यनारायण सेन, ललित सेन, प्रहलाद सेन, रविकांत सेन, हरिमोहन सेन, कल्लू सेन, राजेश चौहान, रामगोपाल सेन, विनोद सेन, नितेश सेन, वासुदेव सेन, कन्हियालाल, मनोहरलाल सेन, चंद्रेश सेन, शिव सेन, राकेश सेन, राहुल सेन, अजय सेन, धर्मराज सेन, रोहित सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाए

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button