धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र का सेवा कार्य, अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन व फल-मिष्ठान वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 19 फरवरी।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा आज राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान मिष्ठान, नमकीन और फल-फ्रूट भी वितरित किए गए।

सेवा कार्य में समाजसेवी अशोक कुमार चोपड़ा (हिम्मत सेल्स) ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे दिन का भोजन करवाने का संकल्प लिया और केंद्र के सहयोग से मरीजों व जरूरतमंदों को भोजन कराया। इस पहल की सभी ने सराहना की।

इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, नवनीत चोपड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव सुरेश गोठी ने लाभार्थी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button