देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की आज 93वीं जन्म जयंती व 10वीं पुण्यतिथि आज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

*पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की आज 93वीं जन्म जयंती व 10वीं पुण्यतिथि आज*

_बालोतरा : जनसेवक, स्वतंत्रता सेनानी व लोक चेतना के प्रहरी रहे पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की 93वीं जन्म जयंती और 10वीं पुण्यतिथि आज 3 फरवरी को श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म और निधन, दोनों ही 3 फरवरी को हुआ था। इस अवसर पर महावीर गौशाला, छत्रियों का मोर्चा, लूणी नदी किनारे, बालोतरा में संस्तुति एवं समर्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट सेवा सम्मान, व्हीलचेयर वितरण, श्रवण यंत्र वितरण, दिव्यांग बंधुओं को ट्राई साइकिल तथा महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन वितरण जैसे सेवा कार्य किए जाएंगे। समारोह का आयोजन चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं आयोजन समिति, बालोतरा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व श्रद्धालु भाग लेकर बांठिया के आदर्शों को नमन करेंगे।_

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button