LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

गड़ा धन निकालने का लालच देकर 6 लाख 81 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*गड़ा धन निकालने का लालच देकर 6 लाख 81 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार*

*पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र व गुप्त दान के नाम पर रची गई थी ठगी की साजिश*

 *आरोपियो के कब्जे से ठगी गई राशि 5 लाख 50 हजार रूपये नगद, 01 अर्टिगा कार एवं 04 मोबाइल सहित कुल मशरूका कीमत करीब 18 लाख 75 रूपये का जप्त*

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में गड़ा धन निकालने के नाम पर 06 लाख 81 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

मामले में फरियादी आनंद सिंह घोषी पिता श्री शिव सिंह घोषी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सकरिया थाना देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तीन व्यक्तियों ने झारखंडन माता मंदिर क्षेत्र में गड़ा धन (सोना) होने का झाँसा देकर पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र एवं गुप्त दान के नाम पर डराया कि पूजा नहीं कराने पर अनहोनी हो सकती है। उक्त व्यक्तियो द्वारा अंधविश्वास का लाभ उठाकर फरियादी व उसके साथियों को विभिन्न चरणों में मैहर,अजमेर (राजस्थान) ले जाकर पूजा, गुप्त दान एवं अन्य खर्चों के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 6,81,000/- ले लिये गये । दिनांक 29-30 जनवरी 2026 को तीनो व्यक्तियों द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह एवं पुष्कर ले जाकर गुप्त दान कराने का नाटक किया गया तथा बाद में झारखंडन रोड पर गड़ा धन निकालने के बहाने फरियादी एवं उसके साथियों को धोखे में रखकर मौके से फरार हो गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष यादव द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।परिणामस्वरूप दिनांक 01/02/26 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई।आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी की राशि 5 लाख 50 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 कार कीमती करीब 13 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल जप्त किये जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

*गिरफ्तार आरोपी* – 1. नसीम खान पिता हबीब खान उम्र 60 साल निवासी इमाम चौक मैहर

2. गफ्फार खान पिता रज्जाक खान उम्र 46 वर्ष निवासी बेरमा थाना कोतवाली मैहर

3. राहुल कुशवाहा पिता रामलाल कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी जीतनगर बरही मैहर

*जप्त सामग्री* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई है –

1. धोखाधड़ी पूर्वक ठगी गई राशि 5 लाख 50 हजार रूपये नगद

2. घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार कीमती करीब 13 लाख रूपये

3. आरोपियों द्वारा उपयोग किये जा रहे 04 मोबाइल कीमती करीब 25 हजार रूपये

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल मशरूका कीमती करीब 18 लाख 75 रूपये का जप्त किया गया हैं ।

*सराहनीय योगदान*– उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष यादव, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, आर. बृजेन्द्र रैकवार एवं भूरी सिंह का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button