खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्राम उत्थान शिविर 2026 सफलता की कहानी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा 31 जनवरी। जीआरएएम-2026 (Global Rajasthan Agri-Tech Meet- 2026) के तहत 31 जनवरी को गिरदावर सर्कल किशनगढ़बास के माछरोली ग्राम के अटल सेवा केंद्र पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम माछरोली के किसान अभय सिंह, पुरनचंद, बनवारी लाल, यशवंत सिंह, श्री राम, उमराव जाति अहीर कि भूमि विभाजन कि समस्या पिछले 15 वर्षों से बनी हुई थी।

उक्त परिवादियों की ग्राम माछरोली में सह खातेदारी कुल भूमि 2.98 एकड़ है। जिसके खसरा नंबर 1007, 1024, 1034, 449, 469, 536, 599, 670/1204, 907,1003 971 है। जिसमें काफी वर्षों से खसरा विभाजन नहीं होने के समस्या उत्पन्न हो रही थी उक्त समस्या के बारे में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में पंचायत माछरोली को भूमि विभाजन का आवेदन किया गया तो प्रशासन द्वारा उसी दिन उक्त समस्त भूमि का विभाजन सभी खातेदारों की सहमति से किया गया। जिस पर परिवादियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रशासन का धन्यवाद दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button