ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
YAF फाउंडेशन ने आयोजित की “फूड फॉर हंगर 51” भोजन सेवा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। YAF फाउंडेशन भिवाड़ी द्वारा समाज सेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए “फूड फॉर हंगर 51” कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह सेवा 30 जनवरी 2026 को फूलबाग लेबर चौक, भिवाड़ी में आयोजित की गई, जहाँ हजारों जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में इस बार कढ़ी-चावल का प्रसाद तैयार किया गया, जिसे सभी लोगों ने प्रेमपूर्वक ग्रहण किया। फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से नियमित रूप से भोजन सेवा का कार्य कर रहा है और इस बार भी सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया। लंगर सेवा के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर प्रेम और सेवा भाव से जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा। इस सेवा में जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर संस्था को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मार्गदर्शक महेन्द्र गोसाईं ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। साथ ही संस्था द्वारा प्रत्येक माह की 2 तारीख को नियमित रूप से गौ सेवा भी की जाती है, जिसमें गायों के लिए चारे और भोजन की व्यवस्था की जाती है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पोरस सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक निरंतर सहायता पहुँचाना है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य और बड़े स्तर पर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान (President) नवीन गुलाटी, सचिव (Secretary) सुमित गोयल, कोषाध्यक्ष (Treasurer) दीपक अर्नेजा तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पोरस सिंह सहित अजीत, खुशवीन कौर, लक्ष्य गुलाटी, फतेह सिंह और धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित कर समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा। सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए संस्था ने भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


