उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

31 जनवरी को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक बैठक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 जनवरी 2026 (सू.वि.)

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में दिनांक 31 जनवरी 2026 को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, बस्ती में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी।

उक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक के दौरान निर्वाचन कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में

समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं

समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO)

सायं 04:00 बजे से 04:30 बजे तक प्रतिभाग करेंगे।

इसके पश्चात सायं 04:30 बजे से 05:00 बजे तक

मा. सदस्य 61-बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र,

समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मा. सदस्य,

समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/महामंत्री

के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराना है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button