
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक कार्यकर्ता, जन
संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विधायक स्व.चंपालाल
बांठिया के 93 वीं जन्मजयंती एवं दशम पुण्यतिथि के पुनीत अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन 3 फरवरी मंगलवार को स्थानीय लूनी नदी किनारे स्थित महावीर गौशाला में आयोजित किया जाएगा।
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने
बताया कि आयोजित हो रहे संस्तुति एवं समर्पण समारोह में ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज, गादीपति सिवाना नृत्यगोपालराम महाराज, परेऊ मठ महंत ओंकार भारती महाराज, महामंडलेश्वर अमृतराम महाराज, महंत जनक चेतन्यपुरी महाराज होटलु, तगगिरी महाराज मठ कुड़ी सहित विभिन्न साधु संतों का सानिध्य रहेगा।उन्होंने ने बताया कि समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी,क्षेत्रीय सह सम्पर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार, जगदीश
कुमार विभाग प्रचारक के प्रेरणा प्रेरक मार्गदर्शन व सम्बोधन होगा।
उन्होंने ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान, जरूरतमंद लोगों व्हीलचेयर वितरण,दिव्यांग बंधुओं के लिए ट्राई साईकिल का वितरण,श्रवण यंत्र वितरण सहित महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।उन्होंने ने बताया कि उक्त सभी सेवा कार्य के अतिरिक्त गो सेवा, चारा वितरण गोशालाओं में किया जाएगा।समारोह के दौरान पूर्व विधायक स्व. बांठिया के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बताई जाएगी।
समर्पण समारोह को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने किया सम्पर्क:-
पूर्व विधायक स्व.चंपालाल बांठिया के 93 वीं जन्मजयंती एवं दशम पुण्यतिथि के पुनीत अवसर पर आयोजित संस्तुति एवं समर्पण समारोह में भाग लेने को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने विशिष्ट लोगो के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया।उन्होंने ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप से मुलाकात कर भाग लेने का आग्रह किया वही डॉ. ललित के.पंवार (आईएएस ) कुलाधिपति विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर,अध्यक्ष राजस्थान राज्य राजस्व प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन समिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्य
नीति आयोग पर्यटन विभाग भारत सरकार से दुरभाष पर बात कर कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया।

Subscribe to my channel


