LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 01 फरवरी 2026

जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 78/2026, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अंशू श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय वंशीधर श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी, गढ़ी रोड, ब्लॉक नंबर-27, कमरा नंबर-0429 का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू की प्लास्टिक की मुठिया भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: अंशू श्रीवास्तव

पिता का नाम: स्व. वंशीधर श्रीवास्तव

पता: ब्लॉक नं-27, कमरा नं-0429, काशीराम कॉलोनी, गढ़ी रोड, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना कोतवाली सदर

हेड कांस्टेबल अम्बल सिंह, थाना कोतवाली सदर

कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली सदर

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button