बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्व. चम्पालाल बांठिया की जयंती-पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह कल
महावीर गौशाला में संतों के सानिध्य में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक कार्यकर्ता, जन संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विधायक स्व.चंपालाल बांठिया के 93 वीं जन्मजयंती एवं दशम पुण्यतिथि के पुनीत अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन 3 फरवरी मंगलवार को स्थानीय लूनी नदी किनारे स्थित महावीर गौशाला में आयोजित होगा जिसकी तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है।
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाकर कार्यभार सौंपा जा रहा है।वही गाव गाँव जाकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे है
साधु संतों का रहेगा सानिध्य:-
ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि आयोजित हो रहे संस्तुति एवं समर्पण समारोह में ब्रह्माधाम तीर्थ आसोतरा गादीपति तुलसाराम महाराज, गादीपति सिवाना नृत्यगोपालराम महाराज, परेऊ मठ महंत ओंकार भारती महाराज, महामंडलेश्वर अमृतराम महाराज, महंत जनक चेतन्यपुरी महाराज होटलु, तगगिरी महाराज मठ कुड़ी सहित विभिन्न साधु संतों का सानिध्य रहेगा।वही समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी,क्षेत्रीय सह सम्पर्क प्रमुख योगेंद्र कुमार, जगदीश कुमार विभाग प्रचारक के प्रेरणा प्रेरक मार्गदर्शन व सम्बोधन होगा उसके साथ विवेकानंद
ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर,अध्यक्ष राजस्थान राज्य राजस्व प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन समिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्य नीति आयोग पर्यटन विभाग भारत सरकार के ललित के पंवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल,अधिवक्ता परिषद के जोधपुर प्रांत के प्रांत महामंत्री श्याम सुंदर पालीवाल,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी सहित अनेको जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
सेवा सम्मान सहित अनेको कार्यक्रम होंगे आयोजित:-
उन्होंने ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान, जरूरतमंद लोगों व्हीलचेयर वितरण,
दिव्यांग बंधुओं के लिए ट्राई साईकिल का वितरण,श्रवण यंत्र वितरण सहित महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा।उन्होंने ने बताया कि उक्त सभी सेवा कार्य के अतिरिक्त गो सेवा, चारा वितरण गोशालाओं में किया जाएगा।समारोह के दौरान पूर्व विधायक स्व. बांठिया के जीवन पर आधारित नए संगीत का शुभारंभ किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट सचिव बाबूलाल भंसाली,जैन शिव भक्त मंडल के अशोक कुमार चौपड़ा, अरुण सालेचा,पुष्प राज चौपड़ा, मदन तातेड़,भरत मेहता,नाथूसिंह राजपुरोहित, जवाहरलाल हुण्डिया,पवन नाहटा,ओम बांठिया, पारसमल भंडारी, राणमल चौपड़ा,
नारायण सिंह, अशोक डांगरा, रमेश भाया, बजरंग सिंह,रामस्वरूप, सन्दीप टेंट,लघु उद्योग भारती के महेंद्र श्रीश्रीमाल, नरेश कुमार, प्रवीण महाजन,देवकिशन
चण्डक,राजू धतरवाल सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Subscribe to my channel


