उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह 31 जनवरी को बस्ती दौरे पर

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 जनवरी 2026 (सू.वि.)।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती श्री अखिलेश सिंह का जनपद बस्ती में भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मा0 रोल प्रेक्षक द्वारा प्रातः 10:30 बजे से जनपद की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 03-03 पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान वे मतदाता सूची के अद्यतन कार्यों, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
इसके पश्चात सायं 04:00 बजे से 04:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
वहीं सायं 04:30 बजे से 05:00 बजे तक जनपद के माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रशासन की ओर से इस दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Subscribe to my channel


