देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जेएसजी युवा शक्ति द्वारा गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति के साथियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप के लगभग 80 सदस्यों की मौजूदगी के साथ ही स्थानीय सिनेमा हॉल में बॉर्डर मूवी देखने का आयोजन हुआ। सचिव मनोज चोपड़ा ने बताया कि युवा शक्ति के युवक युवतियां एवं बच्चों ने बड़े ही जोश के साथ राष्ट्रगान की प्रस्तुति की एवं विभिन्न देशभक्ति नारों का उद्घोष भी किया गया। देश की आन बान एवं शान के प्रतीक तिरंगे ध्वज की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने बताया कि इस पर्व पर हमें देश के प्रति जुनून एवं जज्बे के साथ जागृत होना चाहिए। सहसचिव कीर्ति विनायकिया के संयोजकत्व में ग्रुप के सदस्यों द्वारा देशभक्ति मूवी बॉर्डर 2 को देखा गया।इस मूवी की ग्रुप के सभी सदस्यों ने खूब सराहना भी की। विशेष कर बच्चों ने इस मूवी को बड़े ही जागृति के साथ देखा। मिष्ठान एवं अल्पाहार की व्यवस्था के साथ ही ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता एवं सह मंत्री अनिल गोलेछा द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel


