देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रेनबो पब्लिक स्कूल में भव्यता से मनाई गई बसंत पंचमी

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*रेनबो पब्लिक स्कूल में भव्यता से मनाई गई बसंत पंचमी*

रेनबो पब्लिक स्कूल परिसर में बसंत पंचमी का पावन पर्व माँ सरस्वती के विधिवत पूजन, हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। पीले पुष्पों और सुसज्जित वातावरण के बीच विद्यालय परिसर वेद मंत्रों और भक्ति भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ वीणा वादिनी के पूजन-अर्चन से हुआ, जिसे पंडित रामयश त्रिपाठी द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। नन्हे बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को औरभी भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रमित अग्रवाल एवं सचिव पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती के चरणों में नमन कर ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सामूहिक सरस्वती वंदना के पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसकी चौपाइयों से वातावरण में शांति,आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

प्राचार्य प्रमित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसंत पंचमी विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान,संस्कार और सृजनशीलता के बीज बोने का पर्व है। वहीं सचिव पुरुषोत्तम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button