अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
लकड़ी काटने गये मजदूरों को मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। नगर थाना क्षेत्र के देवापार निवासी हरिनाथ पुत्र वीरेन्द्र कुमार और बनकटवा निवासी संजय कुमार पुत्र राम अवध ने पुलिस अधीक्षक को पत्र और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पेड काटने के विवाद में दबंगों द्वारा मारने पीटने, जाति सूचक गालियां देने के मामले में न्याय की गुहार लगाया है।
हरिनाथ और संजय कुमार ने एसपी को दिये पत्र मे कहा है कि वे गरीब और दलित परिवार से हैं। लकड़ियां काटकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। रिंग रोड ठेकेदार पप्पू सिंह के कहने पर वे लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटा में लकड़ी काटने के लिये गये थे। गत 13 जनवरी की सुबह लकड़ी काटने के दौरान बब्लू यादव उर्फ दयाशंकर यादव पुत्र परशुराम यादव, बुधई यादव, अमरजीत यादव आदि ने लकड़ी काटने से रोका और जाति सूचक गालियां देते हुये बुरी तरह से मारा पीटा। धमकी दिया कि शिकायत करोगे तो जान से मार डालेंगे। किसी तरह से लोगों के आ जाने पर उनकी जान बची। घटना की सूचना 112 नम्बर पर देने के साथ ही लालगंज थाने पर दिया किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने के साथ ही उनके जान माल की रक्षा कराया जाय।

Subscribe to my channel


