बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
कृष्णा खेल संस्थान ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित की जैकेट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए कृष्णा खेल संस्थान द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई।
संस्थान की ओर से स्थानीय भील बस्ती में स्थित पी एम श्री विद्यालय में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म जैकेट वितरित की गईं।
संस्थान कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला ने बताया कि खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के जन्मदिन के अवसर पर सदस्यों द्वारा यह सेवा कार्य रखा गया जिसमें संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चोपडा, उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली, विमल मालवीय, सचिव दिलीप अग्रवाल, आनंद दवे सहित सदस्यों की उपस्थिति में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उत्साह के साथ जन्मदिन विद्यालय परिसर में ही मनाया गया व विद्यालय के निर्देशानुसार जरूरतमंद बच्चों को जैकेट भी प्रदान किए गए।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि सेवा ही हमारा कर्तव्य है व सेवा ही हमारा उद्देश्य है इसी क्रम में प्रतिदिन संस्थान द्वारा कोई ना कोई सेवा प्रकल्प का कार्य किया जा रहा है विद्यालय में बच्चों को ठंड से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता वाली जैकेट भेंट की। नई जैकेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे है। आनंद मेहता ने कहा कि संस्थान द्वारा यह सुनिश्चित करना था कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े।कृष्णा सेवा संस्थान प्रत्येक बच्चे को आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद वस्तुए व पाठ्य पुस्तक भी प्रदान करेगी।
विद्यालय प्राचार्य जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में बच्चों को सुरक्षित रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा बिना किसी बाधा के स्कूल आए और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे।जब कृष्णा सेवा संस्थान को अभाव ग्रस्त बच्चों के बारे में सुचना दी गई तो संस्थान ने तुरंत जैकेट उपलब्ध करवाए जो कि सराहनीय है, पूर्व में भी संस्थान द्वारा कई सेवा कार्य विद्यालय में पूर्ण किए गए है।
विमल मालवीय व अशोक श्रीमाली ने बच्चों को सुरक्षा व सकारात्मक दृष्टिकोण को लेकर समझाया व गुड टच बेड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
इस अवसर पर नवनीत भाटीया, विशाल पूरी, इंद्रदास वैष्णव, राजेंद्र माली सहित सदस्य व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


