अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

टपूकड़ा क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना, लोगों से सतर्क रहने की अपील

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना, लोगों से सतर्क रहने की अपील

टपूकड़ा क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को तेंदुआ होंडा कंपनी के गेट नंबर–1 के पास देखा गया, जबकि बुधवार दिन में होंडा सीएल क्षेत्र में भी उसकी मौजूदगी की बात कही जा रही है।

इसको लेकर क्षेत्र में कार्यरत सभी साथियों एवं आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है। यदि किसी को तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सूचना दें। रात के समय बाहरी सड़कों पर आवाजाही करते हुए विशेष सावधानी बरतें और सुनसान स्थानों पर खड़े होने से बचें।

बताया गया है कि सरकारी विभाग भी अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। हालांकि वंदे मातरम न्यूज़ इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button