बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

धर्मवीर गर्ग ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के पद पर हासिल किया सफलता का कीर्तिमान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 16 जनवरी 2026: रिछोली गांव के सुपुत्र धर्मवीर गर्ग ने Sumilon Industries Pvt. Ltd., सूरत में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के पद पर चयन प्राप्त कर अपने गाँव और परिवार का नाम रोशन किया है।

धर्मवीर की इस उपलब्धि पर उनके परम् मित्र हरीश जी गर्ग और अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामनाएँ प्रकट की।

धर्मवीर गर्ग अपने गाँव के पहले ऐसे युवा हैं, जिन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर गाँव के लिए एक प्रेरणास्त्रोत स्थापित किया है। उनके इस प्रयास से गाँव के अन्य युवाओं में भी पढ़ाई और करियर के प्रति उत्साह और प्रेरणा बढ़ेगी।

इस उपलब्धि को देखकर यह स्पष्ट होता है कि मेहनत और लगन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। गाँव और परिवार की शुभकामनाओं के साथ, धर्मवीर के उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button